लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News : डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए बैतूल जिले में डेंगू से जंग, जनता के संग’ अभियान।


Betul Collector श्री अमनबीर सिंह बैंस ने 15 सितम्बर को ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान चलाने का निर्णय लिया ।

बरसात के पानी जमा होते ही बहुत सी बीमारिया फैलने लगती है, उनमे से एक डेंगू है। डेंगू की बीमारी डेंगू मच्छर के काटने से होता है इसलिए अपने घर के आसपास गंदे पानी को जमा न होने दे और साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। हालांकि डेंगू बीमारी का सही समय पर उपचार करना बहुत जरुरी होता है क्योंकि उचित समय पर रोकथाम न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य और खराब हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगो में डेंगू का अधिक प्रभाव होने के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है। 

Betul कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने आमजन से कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने को कहा 

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने आमजन से कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने के साथ ही डेंगू के प्रसार को रोकने में सहयोग की अपील की है। सोमवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि हमारे घरों के आस-पास अनावश्यक रूप से पानी का जमाव हो जाने से डेंगू पैदा करने वाले लार्वा को पनपने का मौका मिलता है। जागरूकता से कोरोना और डेंगू के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपचार से बेहतर एहतियात जरूरी है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि 15 सितम्बर को ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान में शामिल होकर डेंगू की जड़ों पर प्रहार करें और अपनी एवं परिजनों सहित आस-पड़ोस के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा में सहभागी बनें।

(Batul News) बैतूल में डेंगू से जंग जनता के संग

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 सितम्बर को ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत जिले के सभी कार्यालयों में 15 सितंबर को यह अभियान संचालित होगा। इस दौरान फॉगिंग, लार्वा नष्ट करना, स्वच्छता, जहाँ जल भराव है, वहाँ दवाई डालना आदि कार्य शासकीय अमला करेगा। उन्होंने कहा कि जनता को भी डेंगू से बचाव के लिए सहभागिता करना जरूरी है। इसलिए सभी से अपील है कि अपने घरों में जल जमाव न होने दें। ज्यादा दिन तक किसी भी पानी की टंकी में, बर्तन में, गड्ढे में और कूलर में, अगर कहीं भी पानी भरा है तो तत्काल उस पानी को खाली करें। गड्ढे इत्यादि में लार्वा नष्ट करने की दवा डाली जा सकती है। स्वच्छता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक हो तो अपने घर की सफाई भी अवश्य करें।